Monday, November 10, 2008

प्रेस रिलीज़
जनक पुरी विधान सभा क्षेत्र से भा जा पाके प्रत्याशी प्रो जगदीश मुखी ने आज स्दुबह जनक पुरी के सी १ एवं सी १ ऐ ब्लाक की पड़ यात्रा की। इस पड़ यात्रा में क्षेत्र के निगम पार्षद श्री पृथ्वी राज सहनी, मंडल अध्यक्ष श्री एम् आर वाधवा, श्री जे सी भसीन एवं श्री जे एस सहनी , श्री आर के गुप्ता, श्रीमती सुनीता नकुल, श्री बी दी थरेजा, श्री वी पी डाबर, श्री बलराज कुमार के अतिरिक्त बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस पड़ यात्रा के दौरान जनक पुरी के से १ ब्लाक में जहाँ लोगों ने कई स्थानों पर प्रो जगदीश मुखी को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया, वहीँ लगभग सभी घरों की महिलाएं भी उनके स्वागत में घरों से बहार आई।
प्रो मुखी ने कहा की आज महंगाई आसमान को छु रही है और mउद्रस्फिती की डर ११ अंक के नीचे नही आ रही है, परन्तु किस अधर पर कांग्रेस यह कह रही है की महंगाई कम हो रही है, यह उनके समझ के बहार की बात है। प्रो मुखी ने कहा की पिछले चार महीनों से सके नेता दिल्ली और देश को गुमराह कर रहे हैं किसी भी देश में महंगाई का बदना उस देश के विकास का सूचक होता है। प्रो मुखी ने कहा की कांग्रेस के नेता भूल गए हैं की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के समय श्री अटल बिहारी वाजपई के प्रधानमंत्री रहते विकास डर ने ९.५% के आंकरे को छूया था, जो की अपने आप में १ रिकॉर्ड था, जबकि उस समय मुद्रास्फीति की डर को ३.५% से अधिक बदने नही दिया गया था। आज संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के रहते विकास की डर घटकर ७% या ७.५% रह गई है और मुद्रास्फीति की डर ने ११.२% को छूकर एक नया इतिहास रचा है। प्रो मुखी ने कहा की महंगाई का असली कारन कांग्रेस की ग़लत आर्थिक नीतियां और सरकार में व्याप्त भ्रस्थाचार। प्रो मुखी ने कहा की आज दिल्ली और देश के आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है। दिल्ली और देश की कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। दिल्ली की जनता इस विधान सभा चुनाव में सरकार को उखार फैंकने का मन बना चुकी है।
एस बेराजपाल, प्रचार मंत्री (pashchim jila)

No comments: