प्रेस विज्ञप्ति
वरिष्ठ भा जा पा नेता एवं जनक पुरी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रो जदिश मुखी के समर्थन में भारत सरकार के पूर्व स्वास्थय मंत्री डा सी पी ठाकुर ने चाणक्य प्लाक्स्स स्थित राम किशन मिशनरी स्कूल के परागन में हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा की श्रीमती शीला दीक्षित ने भिहर के लोगों को दिल्ली पे बोझ बताया है और यह कहा है की वे दिल्ली को गन्दा कर रहे हैं, जो की बड़े ही शर्म की बात है। डा ठाकुर ने कहा की दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ ही देश का दिल भी है और यहाँ पर सभी प्रान्तों के लोग काम करने के लिए आते हैं और श्रीमती शीला दिखित द्वारा बिहारवासियों का दिल्ली पर बोझ बताना उनके साथ एक घिनोअना मज़ाक है। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा की बिहार से रोजी रोटी के लिए आए लाखों लोग अधिकांशत अनधिकृत बस्तियों में रहते हैं। पिछले १० वर्षों के शासनकाल में श्रीमती शीला दीक्षित इन बस्तियों में मूलभूत सुविधाएँ बिजली, पानी और सीवर उपलब्ध नही करवा पायी है, न ही इन कालोनियों को नियमित किया गया। इन बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों को भ्रमित करने के लिए अस्थायी नियमन प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जिनकी वैधता नकली मुद्रा के समान है।
यह आपके लिए बड़े ही गर्व की बात है की आपके क्षेत्र का नेत्रित्व विकास पुरूष प्रो जगदीश मुखी जी कर रहे हैं, जो स्थानीय समस्याओं के साथ साथ दिल्ली की समस्याओं का निवारण वर्षों से करते चले आ रहे हैं। आप उनको भरी बहुमत से विजयी बनाकर विधान सभा में भेजें।
इस अवसर पर प्रो मुखी ने कहा की जिस प्रकार उन्होंने जनक पुरी को संवारा है और उत्तम नगर में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करायी हैं, उसी प्रकार चाणक्य प्लेस को भी विक्सित करेंगे। उनके विधान सभा क्षेत्र का कोई भी कोना विकास से अछूता न रहे, इसके लिए वे कृतसंकल्प हैं।

No comments:
Post a Comment