प्रेस विज्ञप्ति
वरिष्ट भा जा पा नेता एवं जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से भा जा पा के प्रत्याशी प्रो जगदीश मुखी के चुनाव प्रचार हेतु महावीर इंक्लाव पार्ट ३ में आयोजित एक विशाल जनसभा में वरिष्ठ भा जा पा नेता एवं फ़िल्म स्टार श्री शत्रुघ्न सिन्हा ने सीतापुरी, महावीर इंक्लाव पार्ट २ एवं पार्ट ३ के लोगों का मन मोह लिया। विशाल जनसभा में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए श्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की प्रो मुखी दिल्ली के उन चुनिन्दा प्रत्याशियों में से हैं जो उच्चतम योग्यता वाले हैं और जीने दिल्ली की जनता ने विकास पुरूष के नाते देखा व परखा है।
श्री सिन्हा ने कहा की कांग्रेस की सरकार दिल्ली और देश दोनों ही जगा बुरी तरह से फ़ैल हुई है। आज कांग्रेस शासित प्में ही सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्याएं की हैं और सरकार ने जो उनके क़र्ज़ माफ़ करने की घोषणा की है, वह भी मात्र दिखावा साबित हुई है। श्री सिन्हा ने कांग्रेस सरकार को आदे हाटों लेते हुए कहा की आज दिल्ली एवं देश अंतकवाद की आग में झुलस रहा है और अपनी नाकामी की बात छिपाते हुए कांग्रेस ने हिंदू अंतकवाद की बात करके साध्वी प्रज्ञा सिंह को यातनाएं दे रही है और बार बार उनका नार्को टेस्ट करवा रही है। श्री सिन्हा ने बुलंद आवाज़ में कहा की जो लोग साध्वी प्रज्ञा का नार्को टेस्ट कर रहे हैं, उनका भी नार्को टेस्ट होना चाहिए ताकि पता चल सके की वह किसके दबाव में साध्वी प्रज्ञा का बार बार नार्को टेस्ट कर रहे हैं और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
जनकपुरी के जन्माष्टमी पार्क में वरिष्ठ भा जा पा नेत्री एवं राज्य सभा में विपक्ष की उपनेता श्रीमती सुषमा स्वराज ने विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस का हाथ आज मात्र धन्सेथों के साथ है, न की कांग्रेस का हाथ गरीब जनता के साथ है, क्यूंकि जिस तरह से पानी के बिल, बिजली के बिल और महंगाई बड़ी है, उससे आम आदमी की जेब साफ़ हो गई है और दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है। श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा की आज दिल्ली की क़ानून व्यवस्था चरमरा गई है, नारियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिल्लीवासी अंतकवाद के साए में जीने को मजबूर हैं। अंतकवाद से निपटने के लिए बनाये गए पोता जैसे क़ानून को कांग्रेस सरकार ने निरस्त कर दिया। कांग्रेस हर मोर्चे पर बुरी तरह से फ़ैल हुई है।
अंत में उन्होंने जनकपुरी वासियों से अपील की की आने वाले २९ नवम्बर को दिल्ली के विस्कास पुरूष प्रो जगदीश मुखी को अपना बहुमूल्य माता देकर उन्हें सफल बनाये और दिल्ली की दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की में सहभागी बने।

No comments:
Post a Comment