
प्रेस विज्ञप्ति
वरिष्ठ भा जा पा नेता एं जनक पुरी विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रो जगदीश मुखी ने आज चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन हरिजन बस्ती सीता पुरी, पी जी ब्लाक, जनक पुरी, पोस्संगिपुर, पुलिस तथा चाणक्य प्लेस में तूफानी दौरा किया। इस चुनावी दौर के दौरान गली नम्बर १०, चनाक्ये प्लेस में लोगों ने आसमान छूती महंगाई के लिए जिम्मेदार कांग्रेस का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रो जगदीश मुखी को टमाटर एवं प्याज से टाल.स तूफानी चुनावी दौरे में जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस गर जोशी से प्रो मुखी का स्वागात किया और उनके चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया, उससे सुस्पष्ट है की प्रो जगदीश मुखी जनक पुरी विधान सभा क्षेत्र से न केवल विजयी होंगे बल्कि निकटम प्रत्याशी से जीत का अन्तर पूरी दिल्ली में सर्वाधिक होगा।
प्रो जगदीश मुखी ने कल देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई मेंआदियों द्वारा किए गए बाम ब्लास्ट की घोर निंदा की और इस बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के प्रति भाव्नीय श्रधांजलि अर्पित की।
प्रो मुखी ने कहा की कल मुंबई में जिस प्रकार से आंतकवादियों द्वारा बम ब्लास्ट किए गए और विभिन् होटलों में लोगों को बंदी बनाया गया तथा खुले आम गोली बारी की गई है, उससे ऐसा प्रतीत होता है की देश में आंतकवाद सभी हदें पार कर चुका है। प्रो मुखी ने कहा की इस घिनोने आंतकवाद से हमारे देश के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा गया है और इस बदनुमे दाग के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेवार है।
प्रो मुखी ने कहा की कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के कारण देश में आंतकवाद के हौसले बलंद हो रहे हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मन्दिर भारतीय सांसद पर हमला करने वाले अफज़ल गुरु मानिये न्यायालय द्वारा फांसी की सज़ा सुनाये जाने के उपरांत उसकी मर्सी पेटिशन की फाइल दिल्ली की मुख्यमंत्री पिछले दो महीनो से केन्द्र सरकार के इशारे पर दबाये बैठी हैं और इस कारण दिन प्रतिदिन देश में आंतकवादियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आज दिल्ली समेत पूरा देश आंतकवाद के साए में जीने को मजबूर है। आन्तावाद के लिए बनाये गए पोता जैसे कानून को कांग्रेस सरकार ने निरस्त कर दिया। कांग्रेस हर मोर्चे पर बुरी तरह फ़ैल हुई है।
प्रो मुखी ने कहा की कल मुंबई में हुए आंतकवादद्वारा किए गए घिनौनी हरकत से कांग्रेस ने देशवासियों पर शासन करने का नैतिक हक़ खो दिया है।
अंत में उन्होंने जनकपुरी वासियों से अपील की आने वाले २९ नवम्बर को कमल के सामने का बटन दबाकर भा जा पा को सफल बनाये और दिल्ली की दिन दुनी रात चौगुनी तरकी में सहभागी बने।


No comments:
Post a Comment