प्रैस विज्ञप्ति
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याक्षी प्रो जगदीश मुखी ने आज जनकपुरी के सी ५ ऐ, सी ५ बे, सी ५ सी, सी ५ डी ब्लाक एवं महावीर एन्क्लेव का दौरा किया।
प्रो मुखी ने दिल्ली की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की दिल्ली की मुख्यमंत्री दिल्ली में ५०% लोगो को पीने योग्य पानी उपलब्ध नही करवा पाई, परन्तु उदारवादी आबकारी निति के तहत शराब की बिक्री बढानेमें १० साल तक लगी रही। दिल्ली सरकार की उदारकारी आबकारी निति के कर्ण गत कुछ वर्षो में दिल्ली में शराब की खपत में कई गुना की बढोतरी हुई है। विशेषकर युवाओ और महिलाओ में शराब का चलन तेजी से बड़ा है। शराब की खपत बदने के साथ ही दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। महिलाओं का शोषण चर्म सीमा तक पहुँच गया है, परन्तु दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जेसिका लाल हत्या काण्ड से भी कोई सबक नही लिया। सन २०१० में होने वाले कॉमनवेल्थ गमेस के नाम पर होटलों में पुरी रात शराब परोसने की अनुमति देकर दिल्ली में पहले से ही बत्तर कानून व्यवस्था को और भी ख़राब करने का काम किया है। आज सडको पर महिलाओ का चलना दूभर हो गया है और मुख्यमंत्री महिला पत्रकार सौम्या की हत्या के उपरांत यह कहती है की महिलाऐं देर रात तक सडको पर न निकले यह इस बात का द्योतक है की महिला मुख्यमंत्री के शासनकाल में भी दिल्ली में महिलाऐं सुरक्षित नही है।
प्रो मुखी ने कहा की दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही वेह उदारवादी आबकारी निति पर पुनर विचार करेंगे।

No comments:
Post a Comment