Saturday, April 25, 2009

प्रेस विज्ञाप्ति

नई दिल्ली ! नई दिल्ली ! पश्चिमी दिल्ली लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो जगदीश मुखी ने आज उत्तम नगर, विकासपुरी, मटियाला, द्वारका, मादीपुर, जनकपुरी, तिलक नगर, हरी नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इन दौरों के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री ओ पी बब्बर, श्री हरशरण सिंह बल्ली, निगम पार्षद श्री सुभाष आर्याश्री बलवान गहलोत, श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री एस एन डंग, श्री सुमन शर्मा, श्री संदीप जैन, श्री चाद्रवीर एंव अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष जिला नजफगड़ एंव सैंकडो कार्यकर्ता उनके साथ थे। वहीं दूसरी तरफ़ निगम पार्षद श्री सुभाष आर्य जी ने विकासपुरी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर निगम पार्षद श्री विवेक त्यागी,डाक्टर पंकज शर्मा, श्रीमती सरिता जिंदल, श्री पवन शर्मा, श्री सुमन प्रकाश, श्री क्रिशन गहलोत, श्री हरीश हरजाई, अहरी रवि गुप्ता, श्री राम कुमार अंतिल, श्री सुमित जिंदल, श्रीमती श्वेता सैनी एवं श्री रोशन लाल काँवरिया, जिला मंत्री पश्चिमी जिल्ला भी उपस्थित थे।

इस मौके पर जन समूह को संबोधित करते हुए प्रो मुखी ने कहा की अभी गर्मियों की शुरुआत ही हुई है और दिल्ली में बिजले और पानी की कटौती शुरू हो गई है। जिस कारन दिल्ली की जनता त्राहिमाम कर रही है। जबकि दिल्ली इ मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रही हैं। पानी के लिए लोग रात को ही टंकारों की लाइन में लग जाते हैं। इतना सब करने के बावजूद भी लोगों को पानी नही मिलता क्यूंकि तन्केरों को भेजने में भी राजनीती की जा रही है।

प्रो मुखी ने कहा की एक साल पहले सोनिया विहार त्रेअत्मेंट प्लांट के उद्घाटन के समय भी श्रीमती शीला दीक्षित ने दिल्ली को ७ * २४ पानी मोहैया कराने का वायदा दिया था पर आज भी सतही में कोई बदलाव नही आया।

प्रो मुखी ने कहा की कांग्रेस सरकार ऐतिहासिक यमुना समझौते के अंतर्गत दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी भी लेने में असमर्थ रही है। जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत हो रही है। प्रो मुखी ने कहा की भा जा पा सरकार के सत्ता मं आते ही दिल्ली को यमुना समझौते के तहत दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी दिलवाना, मुनक नाहर परियोजना पर युध्स्तर पर कार्य करवाकर इसे जल्द से जल्द पूरा करवाना उनकी व उनकी सरकार की प्राथमिकताएं होंगी.

No comments: